ब्रेकिंग न्यूज
एम डी न्यूज़
बरेली में अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर चला
बरेली बवाल के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा और उसके करीबियों पर बुलडोजर एक्शन की शुरुआत हो गई है। आज सुबह नगर निगम और बरेली विकास प्राधिकरण की टीम सैलानी मार्केट पहुंची और अवैध दुकानों को गिराना शुरू कर दिया।
बरेली हिंसा के आरोपी तौकीर रजा के खास डॉ नफीस के बारात घर पर बुलडोजर चलाया गया, नफीस को पुलिस उसके बेटे के साथ गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज चुकी है।अब किला के जखीरा स्थित उसके रज़ा बारात घर पर बुलडोजर चलने जा रहा है। नफीस ने लोगों को इकठ्ठा किया और इंस्पेक्टर के हाथ काटने की धमकी दी थी। पुलिस , पीएसी, आर ए एफ के साथ कई सारे बुलडोजर कार्यवाही के लिए पहुंचें। मार्केट में टीन शेड और अस्थायी ढांचों के ज़रिए लंबे समय से कब्जा किया जा रहा था। बिना नोटिस कार्रवाई से व्यापारी भड़क उठे, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल के चलते कोई विरोध नहीं हो सका।नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा, जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां बुलडोजर चलेगा। हिंसा फैलाने वालों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।
न्यूज़ रिपोर्टर
गौरव कुमार
एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *