प्राण प्रतिष्ठा मे देश से मनौना धाम पहुच रहे है हजारो श्याम भक्तो के ठहरने तथा भंडारे की है समुचित व्यवस्था

आवला – विश्व प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर मनौना धाम मे चल रहे वाबा श्याम के शीश की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दूसरे दिन अन्नाधिवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया मूर्तियो मे मंत्रो की शक्ति से जव प्राण प्रतिष्ठा होती है तो उनमे देवत्व का प्रवेश होता है जो विधिवत पूजा से फलदायी होती है सनातन धर्म मे देव उपासना के लिए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान मे विशेष पूजा की जाती है पहले दिन कलश यात्रा पंचांग पूजन तथा कर्म कुटी पूजन सम्पन्न कराया गया , दूसरे दिन गेहूं धान आदि अन्न के भंडार मे ढककर अन्नाधिवास कराया गया तथा दूसरे दिन अन्य धार्मिक कार्य सम्पन्न कराए गये बनारस के आचार्यों द्वारा कार्यक्रम के मुख्य यजमान मनौना धाम के महंत श्री ओमेन्द्र महाराज के कर कमलो से सभी वाबा के शीश की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम सम्पन्न कराए जा रहे है तीसरे दिन प्राण प्रतिष्ठा के लिए घृताधिवास मधुधिवास दधीधिवस तीर्थजला तथा जलाधिवास पूजन कार्यक्रम होगे वतादे मनौना मे प्राण प्रतिष्ठा मे सम्मलित होने के लिए देश विदेश से भारी संख्या मे श्याम भक्त मनौना धाम मे पहुच रहे है जिनके ठहरने के लिए वडे श्याम भक्त पंडाल लगाए गये है तथा खाने के लिए भंडारे की व्यवस्था सुबह से शाम तक समुचित व्यवस्था की गयी । वही साधु संतो तथा जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियो को बैठने के लिए पंडाल लगाए गये है कार्यक्रम की कवरेज के लिए पत्रकार मीडिया गैलरी बनायी गयी है धाम पर वहानो के लिए अव्यवस्था न हो इसके लिए तीन वडी पार्किग वनायी गयी है जहा बहान पार्किग होगे । जिन पर सेवादार तथा यातायात पुलिस व्यवस्था को संभाल रहे है 7 अक्टूवर को पूर्ण आहूति तथा वावा श्याम की भब्य आरती के वाद श्याम भक्तो को दर्शन करने के लिए कपाट खोल दिये जायेंगे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *