नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा आज बरेली पहुंचे। उन्होंने जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। नगर विकास मंत्री ने नगर निगम की 49.32 करोड़ की 130 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद स्मार्ट सिटी के राइफल क्लब का उद्घाटन किया। यह क्लब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। क्लब में इलेक्ट्रॉनिक टारगेट सिस्टम, साउंडप्रूफ रेंज की सुविधा दी गई है। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि की शताब्दी का पर्व अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। विजन 2047 की यही पुकार समृद्ध हो यूपी का हर घर द्वार… इस नारे के साथ शुरू हुए कार्यक्रम के मंच पर महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी महाराज सिंह विधायक मौजूद रहे।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *