भजन आदि प्रस्तुत किए गए।लखनऊ: स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज के अटल अंजुरी क्लब द्वारा आज 14 अक्टूबर को दीपोत्सव 2025 के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा सजाई गई रंगोली के चारों ओर दीप प्रज्वलन कर तथा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान में छात्राएं ऊर्जा से भरी हुई है, महाविद्यालय के शिक्षक उनकी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर रहें है। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा गृह निर्मित खाद्य पदार्थों दीपो तथा अन्य सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उनके स्टॉलों पर भारी भीड़ देखी गई। अटल अंजुरी क्लब की संयोजक वरिष्ठ शिक्षक डाक्टर शालिनी श्रीवास्तव के कुशल संयोजन में सभी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी श्रृंखला में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा रामायण थीम पर आधारित नृत्य ने भी दर्शकों को आनंदित करते हुए उनका भरपूर मनोरंजन किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राम आयेंगे राम आयेंगे पर भावपूर्ण नृत्य ने काफ़ी तालियाँ बटोरी। सीता स्वयंवर का मंचन से सबका मन मोह गया। कार्यक्रम का सफल संचालन लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा ने किया। इस अवसर पर अटल अंजुरी क्लब के सदस्य प्रो. शिवानी श्रीवास्तव, प्रो. विनीता लाल, प्रो. क्रांति सिंह, डॉ श्वेता भारद्वाज, डॉ भास्कर शर्मा सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव ने किया उन्होंने इतनी शक्ति हमे देना दाता का मधुर गायन भी किया। कार्यक्रम का आनंद और बढ़ गया जब प्राचार्य सहित अधिकांश शिक्षकों कर्मचारियों ने दीपावली से जुड़े गीत, कहानी संस्मरण, भजन आदि प्रस्तुत किए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।