मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

मोहम्मद सलमान
जिला वॉइस ब्यूरो चीफ (एम डी न्यूज)

देवा शरीफ़ /बाराबंकी। हज़रत हाजी वारिस अली शाह बाबा के पवित्र आस्ताने पर आयोजित ऐतिहासिक देवा मेला इस वर्ष भी हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक बना रहा। इसी मेले में मोहम्मदपुर चौकी सफेदाबाद निवासी सायमा खान, पुत्री स्वर्गीय मोहम्मद नसीर ने अपनी कला और लगन से मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका दिल जीत लिया।
सायमा खान की इस शानदार सफलता पर आशंका बुलेटिन अखबार की टीम और देवा मेला समिति ने उन्हें तहे दिल से बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। समिति के सदस्यों ने कहा कि इतनी कम उम्र में सायमा ने जिस मेहनत और हौसले से खुद को निखारा है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
सायमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा, अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं होती। सचमुच सायमा आज महिला सशक्तिकरण का एक चमकता हुआ उदाहरण हैं, जिन्होंने यह साबित किया है कि۔
“मंज़िल उन्हीं को मिलती है,
जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता,
हौसलों से उड़ान होती है।
सायमा खान की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। देवा मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रेम, एकता और कला का संगम बना हुआ है, जहाँ सायमा जैसी प्रतिभाएँ इस परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रही हैं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *