MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला ब्यूरो प्रमुख, रोहित जैन, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

15 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार
जनपद मुज़फ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं स्वच्छता ओपीडी सेवाओं दवाओं के भंडारण लैब कार्यों तथा प्रसूति सेवाओं की स्थिति का गहन रूप से अवलोकन किया
डॉ. सुनील तेवतिया ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रणव तेवतिया को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा केंद्र की स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ अपने निर्धारित समय पर उपस्थित रहें, ताकि किसी भी मरीज को असुविधा न हो
निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील तेवतिया ने दवा वितरण कक्ष, टीकाकरण केंद्र और आपातकालीन सेवाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य जनता को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, और इसके लिए निरंतर निगरानी व सुधार आवश्यक है
निरीक्षण के दौरान कुछ बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए गए, जैसे रिकॉर्ड संधारण और मरीज प्रतीक्षालय की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *