बिसौली : ईद को लेकर प्रशासन चौकन्ना नजर आ रहा है। एसडीएम ज्योति शर्मा व सीओ ओजस्वी चावला ने वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सुरसैना में शांति सदभावना बैठक में मुस्लिम धर्मगुरूओं से बात की। एसडीएम ने कहा कि ईद पर शांति व्यवस्था कायम रखने में बुद्धिजीवियों का सहयोग बेहद जरूरी है। सीओ श्री चावला ने कहा कि किसी भी अराजकतत्व के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को इन्फार्म करें। बैठक में नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर, थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट : आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *