*प्रयागराज|* दिवाली की पूर्व संध्या पर प्रयागराज में हादसा हो गया। राजरूपपुर में रविवार शाम दीवाली के बाजार में भीड़ के बीच एक जगुआर कार बेकाबू होकर तेज रफ्तार में घुस गई जिसकी चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। तीन चारपहिया व आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मारते हुए जगुआर सड़क किनारे फास्ट फूड के ठेले से टकरा गई। आक्रोशित लोगों ने जगुआर कार में तोड़फोड़ करने के बाद चक्काजाम कर दिया। कार चालक के नशे में धुत होने का आरोप लगाया गया। घटनास्थल पर डीसीपी समेत कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। घायलों और कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई गाड़ियों में भी मारी टक्कर, प्रदीप की मौत बाजार में सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए काफी भीड़ जुटी थी। इसी बीच तेज रफ्तार से जा रही जगुआर ने सड़क के किनारे खड़ी ठेला, कार और बाइक को टक्कर मार दिया। इसकी चपेट में आने से चालक समेत सात लोग जख्मी हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि राजरूपपुर निवासी सुनील कुमार, उमेश चंद्र, आयुष, स्वाति, शुभम, शनि, प्रदीप जगुआर की टक्कर से घायल हो गए। साथ ही उसका चालक भी घायल हो गया। इसमें प्रदीप की मौत हो गई।रिपोर्टर- अनुज कुमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed