बाराबंकी।विगत वर्षों की भांति दीपावली पर्व के अवसर पर विकास खंड देवा के ग्राम बरवास स्थित लक्ष्मी नारायण आश्रम पर लगने वाले मेले का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ।पुलिस सुरक्षा के बीच कलश यात्रा आश्रम से चलकर देवा कस्बा स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर से पुनः देवा मेला ग्राउंड होते हुए लक्ष्मी नारायण आश्रम पर समाप्त हुई।कलश यात्रा में शामिल कई सैकड़ा महिला गेरुआ वस्त्र धारण कर सर पर कलश रखे हुए उनका एक अलग दृश्य दिख रहा था।मेले के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जनकल्याण किसान एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष देवा राम मनोरथ ने बताया कि पांच दिवसीय मेले के दौरान श्री हरी बाबा रासलीला सेवा संस्थान वृंदावन मथुरा द्वारा दिन में राम लीला एवं रात को श्री कृष्ण लीला दिखाई जाएगी।मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *