एमडी न्यूज़ बहुआयामी पत्र एवं न्यूज़ चैनल जनपद रामपुर

गरीबों के राशन पर डाका डाल रहा है जिला पूर्ति कार्यालय : बाकर**रामपुर, 23 अक्टूबर। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बाकर अली खां उर्फ़ हारून* खां ने* अपने एक बयान में कहा कि *जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय गरीबों के राशन की कालाबाजारी कर खुलेआम गरीबों के हक पर डाका डाल रहा है*। श्री बाकर ने अपने बयान में आगे कहा कि पूर्ति विभाग ने राशन विक्रेताओं के साथ सांठगांठ कर ऑनलाइन राशन वितरण प्रणाली में भी सेंधमारी का तरीका खोज निकाला है।आरोप है कि पूर्ति विभाग ने अपना एक अलग नेटवर्क तैयार कर लिया है और हजारों अपात्र लोगों के राशन कार्ड बनाकर राशन विक्रेताओं के सुपुर्द कर दिए हैं। इसके अतिरिक्त विभाग पात्र राशन कार्डधारकों के कार्ड से मनमाने ढंग से यूनिट काट दिए जाते हैं। पीड़ित द्वारा शिकायत करने पर यूनिट जोड़ने के नाम पर उसे महीनों – सालों टहलाया जाता है।श्री हारून ने कहा कि इसी तरह की एक शिकायत शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष नोमान खां द्वारा मोहल्ला पीपल वाला घेर स्थित राशन विक्रेता दिनेश अरोड़ा की जिला पूर्ति अधिकारी से की गई तो उन्होंने राशन विक्रेता की दुकान निरस्त करने का आश्वासन दिया। लेकिन महीना बीत जाने के उपरांत भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। श्री बाकर का आरोप है कि जब इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी से मोबाइल फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि मैं फोन पर शिकायत नहीं सुनता हूं। जो कहना है ऑफिस आकर कहो।योगी सरकार में भ्रष्टाचार कर खुलेआम लूट मचाने वालों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें अपने खिलाफ की जाने वाली शिकायत का भी कोई खौफ नहीं रह गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के राशन की लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि एक सप्ताह में दिनेश अरोड़ा की राशन दुकान निलंबित नहीं की गईं तो जिलापूर्ति कार्यालय के विरुद्ध आंदोलनात्मक कार्यवाही की जाएगी। *सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रामपुर से स्पेशल रिपोर्ट एमडी न्यूज़ के साथ*

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *