शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव भोगी माजरा में पुलिस मुठभेड़ में ₹1 लाख इनामी फैसल बदमाश ढेर।MD News बहुआयामी सामाचार चैनलजिला ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर24 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार जनपद शामली क्षेत्र झिंझाना थाना के गांव भोगी माजरा में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश फैसल को मार गिराया है। मुठभेड़ में सिपाही दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फैसल पर हत्या, लूट जैसे 17 मुकदमे दर्ज हैं।बृहस्पतिवार देर शाम गांव भोगी माजरा के निकट झिंझाना पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ भोगीमाजरा से मछरोली मार्ग पर एक लाख के इनामी फैसल निवासी मेरठ हाल पता खादर वाला थाना खालापार मुजफ्फरनगर के साथ मुठभेड़ हो गई। फैसल पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसका एक साथी भाग गया।पुलिस ने बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं। मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी विरेंद्र कसाना व एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह गोली लगने से बाल-बाल बच गए, जबकि एसओजी का कांस्टेबल दीपक गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बदमाश संजीव गैंग का शूटर है। जिले में लूट की दो घटनाओं में वांछित था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। बृहस्पतिवार शाम को ही फैसल व उसके साथी ने गांव बरनावी निवासी जीतराम व उसकी पत्नी से बाइक, तीन हजार रुपए और मोबाइल लूटा था। फैसल का साथी शाहरुख पठान डेढ़ माह पहले एसटीएफ मुठभेड़ में मारा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *