बाराबंकी:
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिला थाना बाराबंकी की टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम — म0हे0कां0 आशा यादव, म0का0 शिखा, म0कां0 प्रीति, म0कां0 सिंधु, म0कां0 आरती, म0कां0 सोनी एवं म0कां0 संध्या ने जमील-उर-रहमान किदवई इस्लामिया इंटर कॉलेज तथा दक्खिन टोला बंकी में महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वालंबन के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान टीम ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम, यातायात नियमों, तथा महिला मिशन शक्ति केंद्र से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा) एवं 102 (स्वास्थ्य सेवा) की जानकारी भी प्रदान की गई।

टीम ने सरकार की लाभकारी योजनाओं जैसे — सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन के बारे में भी विस्तार से बताया व पंपलेट वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या — तेज बहादुर शर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *