पिनाहट, पीड़ितों को हर संभव इंसाफ दिलाने का दिया भरोसा
वहीं महासंघ प्रमुख ने कहा कि प्रसासन ने जान बूझ कर दो नावों को छतिग्रस्त किया है जिनकी कीमत लगभग 350000/ – हजार है जिसकी भरपाई या तों सरकार करे या फिर नाव तोड़ने बाले दोषी पुलिस कर्मियों के द्वारा की जाय अन्यथा भारतीय भाईचारा महासंघ पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगा जिसका जिम्मेदार शासन व प्रसासन होगा
वहीं महासंघ प्रमुख ने कहा कि यदि नावों का संचालन बिना अनुमति के हो रहा था तो उनके खिलाफ प्रसासन कानूनी कार्यवाही करता न कि किसी की रोटी रोजी को जानबूझकर बर्बाद करना
वहीं महासंघ प्रमुख ने यह भी बताया कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ बी.एन.एस की धारा 324(4) व 324(5)324(1) में अभियोग दर्ज भारतीय भाईचारा महासंघ कराएगा क्योंकि मछुआरा समुदाय की रोटी रोजी को जिस प्रकार से उजाडा गया है वह एक जघन्य अपराध की श्रेणी से कम नहीं है!!
वही महासंघ प्रमुख द्वारा यह भी बताया गया कि प्रशासन कान खोलकर सुन ले यदि मछुआरा समुदाय पर इस प्रकार से जुर्म किए गए तो मछुआरा समुदाय मौन नहीं बैठेगा सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार झूठा आश्वासन मछुआ समुदाय को देकर भ्रमित कर रही है वहीं एक तरफ प्रलोभन तो दूसरी तरफ मछुआरों की नाव तोड़ना यह भाजपा सरकार के नुमाइदों के इशारे पर जानबूझकर ऐसा अपराध किया गया है जिसका विरोध पूरा मछुआरा समुदाय करता है!!
वही महासंघ प्रमुख ने साफ शब्दों में कहा कि चार दिन का समय दिया जाता है कि यदि पीड़ितों को इंसाफ नहीं दिया गया तो थाना पिनाहट का घेराव किया जाएगा!!
वही महासंघ प्रमुख ने यह भी कहा कि चंबल किनारे बसे मछुआरों के गांव में किसी भी प्रकार से सरकार ना तो शिक्षा को और ना ही स्वास्थ्य को और ना ही आवा गमन के रास्तों को ध्यान केंद्रित कर रही है केवल वोट बैंक के लिए मछुआरा समुदाय को इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आने वाले समय में ऐसा बिल्कुल नहीं होगा तथा महासंघ प्रमुख होतम भैया ने कहा क्षेत्र में पीड़ित बालू की किल्लत व महंगी होने की वजह से अपने घरों का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि चंबल सेंचुरी घड़ियाल क्षेत्र होने की वजह से अपनी ही भूमि में रखी बालू को उपयोग नहीं कर पा रहे इसलिए महासंघ द्वारा यह भी निवेदन किया जाता है कि गरीब आम जनता की भलाई के लिए माननीय प्रधान मंत्री जी व मुख्य मंत्री जी स्थानीय लोगों को घर निर्माण के लिए बालू उठाने के भी आदेश करे ताकि गरीब जनता भी अपने घर बना कर अच्छी जिंदगी जी सके
रिपोर्टर, विश्वनाथ वर्मा
एम डी न्यूज़

