प्रयागराज | आज संगम तट पर छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और नगर आयुक्त साईं तेजा ने शुक्रवार को जिले के कई गंगा तथा यमुना घाटों का निरीक्षण किया। इनमें वीआईपी गंगा घाट प्रमुख रूप से शामिल रहा।
अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई।
MD न्यूज रिपोर्टर – अनुज कुमार
