बरेली। जीआईसी सभागार में आयोजित आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश तेजी से बदल रहा है और सरकार की नीतियाँ आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ओडीओपी (One District One Product) योजना के तहत हर जिले के उत्पाद राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बना रहे हैं। बरेली की जरी-जरदोजी देशभर में चमक बिखेर रही है।

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। लोग अब स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग कर रहे हैं। दिवाली पर स्थानीय वस्तुओं के उपयोग ने आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा, “अगर हममें क्षमता है तो हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।”

कार्यक्रम में प्रेरणादायक उदाहरण देते हुए कहा गया कि 10 वर्ष की एक बच्ची आज गुड़िया बनाकर करोड़ों रुपये की कंपनी चला रही है। इसी प्रकार बरेली की बर्फी अब देशभर में प्रसिद्ध हो चुकी है।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, अधीर सक्सेना, अमन सक्सेना, हर्षित चौधरी, दर्पण पाठक और गौरव शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्टर — गौरव कुमार, एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *