बाह। चंबल नदी के क्योरी घाट पर अवैध रूप से संचालित नावों के खिलाफ मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ा अभियान चलाया।

अभियान के दौरान दो नावों को स्टीमर की मदद से क्योरी घाट से खींचकर पिनाहट घाट लाया गया। इनमें से एक नाव अत्यधिक पुरानी लकड़ी की थी, जिसके तले से पानी रिस रहा था। जेसीबी की सहायता से जब उसे चंबल नदी से बाहर निकाला गया तो सड़ी-गली लकड़ी होने के कारण वह टूट गई। दूसरी नाव को जेसीबी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, नाविकों द्वारा अवैध रूप से नावों का संचालन किया जा रहा था और यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया जाता था। यहां तक कि यात्रियों की मोटरसाइकिलें भी चंबल नदी पार कराई जाती थीं, जिससे कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता था।

चूंकि चंबल नदी को सेंचुरी क्षेत्र घोषित किया गया है, इसलिए यहां मछली पकड़ना या वन्यजीवों का शिकार करना प्रतिबंधित है। बताया गया कि नाविक रात के समय मछलियों के साथ-साथ घड़ियाल व मगरमच्छों का भी शिकार करते थे।

इन दोनों नावों का संचालन मध्यप्रदेश के रायपुर क्षेत्र से किया जा रहा था। इससे पूर्व भी ऐसी कई अवैध नावों को पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा जब्त किया जा चुका है।

इस संयुक्त कार्रवाई को लेकर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम की सराहना की जा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़ एम. डी. न्यूज़, बाह रिपोर्टर – कृष्णा ओझा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *