ब्रजेन्द्र नन्दन
वाराणसी मीडिया प्रभारी
एम डी न्यूज़

भारतीय जीवन बीमा निगम भारत सरकार के जिला शाखा वाराणसी से विकास अधिकारी श्री मनोज मणि त्रिपाठी द्वारा आयोजित छमाही मीट (संगोष्ठी) वाराणसी के सिगरा स्थित होटल पिण्ड बलूची में सकुशल संपन्न हुई। मीटिंग में विशिष्ट मुख्य अतिथि आदरणीय वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्रीमान अतुल श्रीवास्तव,मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक (विक्रय) श्रीमान सत्येंद्र श्रीवास्तव,अतिथि श्रीमान मनोज मणि त्रिपाठी एवम अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में श्रीमान अतुल श्रीवास्तव ने भारतीय जीवन बीमा निगम भारत सरकार के उपलब्धियों को बताया एवम सन 1956 से भारतीय जीवन बीमा निगम देश मे ही नही पूरे विश्व मे कीर्तिमान स्थापित किया है एवम कर रहा जो किसी अन्य बीमा कंपनी में नही है।
भारतीय जीवन बीमा निगम अपने सभी उत्पादों को सोवेरियन गारंटी देती।मीटिंग में जिला शाखा से श्रीमान ब्रजेन्द्र नन्दन ने सभी अभिकर्ताओं का अटेंडेंस लिया एवम व्यवस्थापन किया। मीटिंग में अधिकारियों को अंगवस्त्र एवम पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान मौजूद अतुल श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, मनोज मणि त्रिपाठी, ब्रजेन्द्र नन्दन,दिलीप बिंद, रेखा वर्मा,जगधार एवम अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *