रिपोर्ट: विशाल गुप्ता, उत्तर प्रदेश सहायक क्राइम प्रभारी

बाराबंकी।
सफदरगंज-जैदपुर मार्ग स्थित ग्राम इन्धौलिया में सेवादार अवधेश कुमार वर्मा के आवास पर परम संत बलजीत सिंह का 63वां जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन और सत्संग से हुआ, जिसके पश्चात अटूट लंगर (भंडारे) का आयोजन किया गया।

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर संत के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर सेवादार प्रचारक पंडित नागेंद्रनाथ मिश्रा एवं सेवादार अवधेश कुमार वर्मा ने परम संत बलजीत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अपने प्रवचन में पंडित नागेंद्रनाथ मिश्रा ने कहा कि — “जब हम अपने निजी कार्यों के लिए तैयारी करते हैं, उसी प्रकार यदि हम अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हैं तो पूर्ण गुरु से नामदान एवं दीक्षा लेकर जीवन को सार्थक बना सकते हैं।”

कार्यक्रम में आसपास के अनेक गांवों से सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे और भक्ति भाव के वातावरण में संतजी के जन्मदिवस को उत्सव की तरह मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *