निबंध प्रतियोगिता परिणाम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय की छात्रा तेजस्विनी को प्रथम तथा प्रगति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

लखनऊ से सूर्यांश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

राष्ट्रीय सैंपल सर्वे की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभाग द्वारा कराई गई निबंध प्रतियोगिता का परिणाम आज दिनांक 27अक्टूबर 2025 को घोषित कर दिया गया। इस प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज की छात्रा तेजस्विनी को प्रथम तथा प्रगति को द्वितीय स्थान मिला है जबकि तृतीय स्थान लखनऊ क्रिश्चियन कालेज के छात्र ओम मिश्रा को मिला है। विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर को किया गया था। सभी स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 31 अक्टूबर 2025 को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए जायेंगे। इस प्रतियोगिता का संयोजन महाविद्यालय के शिक्षक डाक्टर विशाल प्रताप सिंह द्वारा किया गया था। इस प्रतियोगिता में राजधानी के विभिन्न 17 महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा की है कि भविष्य में वो और अधिक प्रस्तियोगिताओं में हिस्सा लेकर स्थान प्राप्त करेंगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *