तेज रफ्तार स्कार्पियो ने छह लोगों को कुचला एक हुई मौत चार की हालत गंभीर चौफटका पर हुआ हादसा

प्रयागराज कैंट थाना क्षेत्र के चौफटका के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत की सूचना मिल रही है। मृतक की पहचान प्रीतमनगर निवासी रोहित कुशवाहा, (40) रूप में हुई है। जबकि चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घटना सुबह करीब 8: 30 बजे की बताई जा रही है। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनमें विद्याभूषण (52) निवासी करछना, मंजू (40) निवासी कर्बला और सुनील कुमार (40) वर्ष निवासी कर्बला शामिल हैं। घटना के बाद मृतक रोहित कुशवाहा के परिजन रोते बिलखते कॉल्विन अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद चौफटका पुल बर जाम लग गया। इससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजवाया। हादसे में संजय ने बताया कि वह अपनी 12 व 10 वर्षीय दो बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। तभी कार ने टक्कर मार दिया। हादसे में उनका दाहिना पैर टूटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed