लखीमपुर खीरी। नगर पालिका प्रशासन गुरुवार को जेसीबी, पुलिस और राजस्व टीम के साथ मेला मैदान पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर पालिका ने दावा किया कि यह जमीन नगरपालिका की स्वामित्व वाली संपत्ति है और नगरपालिका एक्ट के तहत उसकी देखरेख में आती है।

अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और स्थानीय व्यापारी विपुल सेठ के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रण में किया।

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई बिना पूर्व सूचना के की गई, जिससे व्यापारियों में नाराजगी है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *