एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल *देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम* जनपद रामपुर से रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट *जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सूचित किया जाता है कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर दिनांक 31 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को शहर कांग्रेस कार्यालय, क़ाज़ी गली में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।*कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 02:00 बजे राष्ट्रगीत के साथ होगा, तत्पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पण एवं उनके जीवन, संघर्ष और देश सेवा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।जिला शहर के कांग्रेस, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे समय से उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। इस अवसर पर हम सभी उनके आदर्शों को स्मरण कर देश की एकता, अखंडता और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे।सभी जिला एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने हेतु निर्देशित किया जाता है।स्थान: शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, काज़ी गली समय: प्रातः 02:00 बजे दिन तिथि: 31 अक्टूबर 2025

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed