एमडी न्यूज़ रिपोर्टर बृजेश कुमार पिनाहट

आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में अभिषेक अग्रवाल पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा द्वारा दिनांक 05.11.2025 को थाना बाह क्षेत्रान्तर्गत बटेश्वर मेला में आये श्रद्धालुओं के दृष्टिगत सुरक्षा-व्यवस्था, मंदिर परिसर के सुगम आवागमन मार्ग, पार्किंग/यातायात-व्यवस्था, घाटों पर स्नान की सुरक्षा, प्रशिक्षित गोताखोरों को तैनात, भीड़ प्रबंधन, जन जागरुकता आदि का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
