एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल

श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी के 556वे


आगमन दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा संत भाई जीबाबा जी चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अंतिम दिन सवेरे 4:00 बजे से श्री सुखमणि साहिब एवं श्री नित्य नेम साहब के पाठ हुए। सवेरे 9:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति हुई समाप्ति उपरांत गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली से आए रागी जत्था भाई कुलवीर सिंह जी द्वारा कीर्तन किया गया 10:15 बजे अरदास उपरांत ब्रेड छोले के लंगर हुए उसके उपरांत दूसरा दीवान सजा दूसरे दीवान में नाम सिमरन जत्था की महिलाओं द्वारा शब्द कीर्तन किए गए उसके उपरांत हजूरी रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह द्वारा शबद कीर्तन किया गया उसके पश्चात दरबार साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागी जत्था भाई जसविंदर सिंह जी रामदास द्वारा शबद कीर्तन किया गया। दोपहर 4:00 बजे अरदास हुई तथा गुरु के अटूट लंगर दोपहर 2:00 बजे से बांटने आरंभ कर दिए गए थे। दूसरे दीवान में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंहओलख जी, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी रामपुर अजय कुमार द्विवेदी जी एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्या सागर मिश्र जी , नगर मजिस्ट्रेट रामपुर सालिक राम जी, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार जी उपस्थित होकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु माथा टेका। इस प्रोग्राम में रामपुर जनपद के काफी विशिष्ट व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया था जिसमें डॉक्टर बी.बी .शर्मा, डॉक्टर हिमांशु गुप्ता, डॉक्टर विशेष एवं व्यापार मंडल के शैलेंद्र कुमार शर्मा , बन्नू बिरादरी से ओमप्रकाश भाटिया वेद आहूजा संजय नरूला सुमित कुमार आदि एवं जनपद के पत्रकार बंधुओ ने हाजिरी लगाई तथा उन्हें भी प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी मामून शाह, तीरथ सिंह, समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां एवं प्रधान , समस्त जत्थेबंदियां ने भी गुरु महाराज के आगे माथा टेककर अपनी हाजिरी गुरु महाराज के आगे लगाई। समस्त समस्त आए हुए गुरुद्वारा प्रधान/ प्रबंधकों को सरोपा प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। बाहर से आए हुए सभी मेहमानों का प्रधान दर्शन सिंह खुराना द्वारा स्वागत किया गया स्वागत एवं प्रसाद देकर सम्मान किया गया। नगर कीर्तन में स्टार लगाकर प्रसाद का वितरण करने वाले मेहमानों को भी का भी स्वागत किया गया एवं सम्मान किया गया इसी प्रकार नगर कीर्तन में कई स्कूलों के बच्चे शामिल होकर अपने अपने आइटम का प्रदर्शन किया गया था उन स्कूलों के प्रबंधकों/ स्वामियों को भी प्रसाद देकर सम्मानित किया गया इसी प्रकार रात्रि कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि 8:00 बजे से 12:00 तक हजूरी रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह एवं दरबार साहिब अमृतसर से आए रागी जत्था भाई जसविंदर सिंह जी रामदास द्वारा कीर्तन किया जाएगा। कीर्तन उपरांत अरदास होगी उसके पश्चात प्रसाद का वितरण होगा तथा आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा तथा दीप माला भी गुरुद्वारा साहिब में होगी। कार्यक्रम में प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह खुराना के अलावा मीत प्रधान गुरचरण सिंह आहूजा सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह वाधवा भूपेंद्र सिंह एवं मेंबरों में सुरेंद्र सिंह चावला, महेंद्र सिंह होरा, राधेश्याम अरोड़ा,अमरजीत सिंह, गुरजीत सिंह माटा, संतोख सिंह खालसा, जसमीत सिंह, पपिंदर सिंह। हरीश अरोड़ा, प्रेम अरोड़ा, हरमिंदर लाल अरोड़ा, धनवंत सिंह , रविंदर सिंह , तरनदीप सिंह ग्रोवर, कंवलजीत सिंह कथूरिया राज सिंह, सुरेंद्र सिंह, सचिन आदि मौजूद रहे । सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट जनपद रामपुर से एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *