एम. डी. न्यूज़, बरेली

बरेली में बुधवार को गुरु नानक देव जी के 556वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बरेली कॉलेज ग्राउंड में सजे रंग-बिरंगे पंडाल और गूंजते कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंगों से भर दिया।

सुबह से ही हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालु गुरु नानक देव जी की चौकी के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने प्रेम और भक्ति भाव से लंगर सेवा में हिस्सा लिया और “सेवा ही सच्ची भक्ति है” का संदेश दिया।

इस अवसर पर सिख संगत ने सामूहिक अरदास कर देश-प्रदेश में अमन, चैन और भाईचारे की प्रार्थना की।

रिपोर्टर – गौरव कुमार, एम. डी. न्यूज़, बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *