एम. डी. न्यूज़ — तहसील संवाददाता राम कैलाश, सिरौली गौसपुर (बाराबंकी)

बाराबंकी जनपद की सिरौली गौसपुर तहसील स्थित बाबा कोटवा धाम में आज कार्तिक मास की पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा जगजीवन साहब दास बाबा की तपोस्थली पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

भक्तों ने हाथों में प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचकर बड़े बाबा के दर्शन किए, प्रसाद चढ़ाया और उनकी चौखट पर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मेला परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

मेला क्षेत्र में सैकड़ों दुकानें सजी थीं, जहां श्रद्धालु खरीदारी करते नजर आए। मेले के सफल संचालन के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी तरह से पर्याप्त व्यवस्थाएं की थीं, जिससे किसी भी श्रद्धालु को कोई कठिनाई न हो।

सभी श्रद्धालु बाबा साहेब के दर्शन कर प्रसन्न और संतुष्ट नजर आए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *