एम डी न्यूज़
बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य के निर्देशन मे गुरुवार दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक बरेली पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक रूप से शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों मे मोडिफाइड साईलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान समस्त थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए 513 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया तथा 61 मोडिफाइड साईलेंसर वरामद करते हुए 05 बाईक सीज की गयी एवं धारा 126/135/170 वी एन एस एस के अंतर्गत 57 लोंगों का चालन किया गया।
एस एस पी अनुराग आर्य के अनुसार मोडिफाइड साईलेंसर से उत्पन्न अत्यधिक ध्वनि न केवल आमजन को असुविधा पहुँचाती है, बल्कि यह कानून का उल्लंघन भी है। ऐसे वाहनों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई है और भविष्य मे भी समय समय पर यह कार्यवाही संपादित की जायेगी, ताकि जनपद मे शांति, अनुशासन और यातायात की व्यबस्था बनी रहे।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *