ब्रेकिंग आगरा

एमडी न्यूज़ रिपोर्टर बृजेश कुमार पिनाहट

आगरा में डकैती के दौरान युवक की हत्या के मामले में विवेचक रहे वर्तमान थानाध्यक्ष टूंडला अंजीश कुमार के खिलाफ गवाही के लिए पेश न होने पर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। 22 तारीख लगने के बाद भी वह हाजिर नहीं हुए। एडीजे-12 महेंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर 7 नवंबर यानी कि शुक्रबार को अदालत में पेश करने के पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को आदेश दिए हैं। आदेश का अनुपालन न करने पर एसपी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना होगा।
आपको बतादें कि थाना पिनाहट में 2019 डकैती के दौरान हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। अब मुकदमा एडीजे-12 महेंद्र कुमार की अदालत में राज्य बनाम रामनरेश उर्फ खूनी व अन्य के खिलाफ लंबित है। थानाध्यक्ष टूंडला अंजीश कुमार उस समय पिनाहट थाने में तैनात थे और मुकदमे के विवेचक थे। आरोपियों को सजा दिलाने के लिए उनकी गवाही होना महत्वपूर्ण है।
थानाध्यक्ष अंजीश कुमार की गवाही के लिए अदालत ने पत्रावली पर 22 तारीखें नियत कीं और गैर जमानतीय वारंट जारी किए। पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को भी पत्र प्रेषित किया है। इसके बाद भी थानाध्यक्ष पेश नहीं हुए। अब कोर्ट ने सख्ती करते हुए फिरोजाबाद एसपी को थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर पेश कराने के आदेश दिए हैं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *