महराजगंज।नवनिर्माण इन्टरमीडिएट कालेज पिपरा बाजार महराजगंज में बाल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक श्री अरुण कुमार तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


खेल प्रथम दिन 100मीटर दौड़ बालक वर्ग में विवेक को प्रथम स्थान को मिला तथा बालिका वर्ग में मोहिनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ झण्डी दौड़ बालक वर्ग में ब्लू ग्रुप को प्रथम स्थान तथा बालिका वर्ग में भी ब्लू ग्रुप को प्रथम स्थान मिला। रस्साकसी बालक वर्ग में एलो एवं ग्रीन ग्रुप तथा बालिका वर्ग में एलो तथा ब्लू ग्रुप विजेता बना।खो खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में एलो एवं ग्रीन ग्रुप बालिका वर्ग में एलो तथा रेड ग्रुप विजेता बना। चम्मच दौड़ में ब्लू मेढ़क दौड़ में ब्लू बोरा दौड़ रेड ग्रुप विजेता रहा। कबड्डी में ब्लू विजयी हुआ।


इस अवसर पर खेल अध्यक्ष आशुतोष सिंह मैच रेफरी भास्कर सिंह संचालक रमेश कुमार पाण्डेय ग्रुप इंचार्ज एवं सहायक गण संजय पटेल पुरूषोत्तम चौधरी बृजेश पटेल ताहिरा खातुन विवेक गुप्ता अनुराधा निषाद सुधांशु पाण्डेय राजकुमार धर्मेंद्र यादव कंचन तिवारी सलोनी रावत सूरज अमेरिका बलिराम निशा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed