प्रयागराज | मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को गांधी सभागार में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में शहर में सिटी बस सेवा को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
आरएम रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक बसों के चार्जिंग प्वाइंट के लिए बमरौली, फाफामऊ और अंदावा के आसपास दो स्थानों और एक बस डिपो के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। इस पर मंडलायुक्त ने जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बसों का संचालन उन्हीं मार्गों पर किया जाए जहाँ यात्रियों की संख्या ज्यादा है और सेवा लाभदायक हो सकती है। साथ ही माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

रिपोर्टर अनुज कुमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *