राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सत्र 2025/26 के लिए प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान परिषद की कार्यकारणी का पुनर्गठन किया गया।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सत्र 2025 , 26 के लिए प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। प्राणी विज्ञान के विभागा अध्यक्ष डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में चुनाव अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल द्वारा संपन्न कराए गए। चुनाव में बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्र राजू कुमार अध्यक्ष चुने गए ।उपाध्यक्ष के दो पदों पर वैष्णो देवी तथा अमित शाह निर्वाचित हुए वहीं महामंत्री पद पर बी एस सी तृतीय सेमेस्टर की अलीशा बी ने सर्वाधिक मत हासिल कर जीत हासिल की संयुक्त मंत्री पद पर आदेश कुमार और हरदीप सिंह निर्वाचित हुए। वनस्पति विज्ञान परिषद के अध्यक्ष पद पर बी एस सी पंचम सेमेस्टर के अखिल राज यादव निर्वाचित हुए। विनीता एवं दिव्यांशी मिश्रा उपाध्यक्ष बनी अंशिका शर्मा ने महामंत्री पद हासिल किया ।संयुक्त सचिव पद पर पूर्णिमा तोमर एवं सौम्या ने विजय प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ सरिता ने कार्यकारिणी सदस्यों को नामित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *