बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और एक दूसरे को मिठाइ खिला कर मनाया जश्न।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
बदायूं बिहार में एक बार फिर एनडीए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस खुशी के मौके पर भाजपा कार्यालय में धूमधाम का माहौल रहा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए आतिशबाजी के साथ सरकार के जीत का जश्न मनाया।कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक मौके का जश्न मनाया और बीजेपी की जीत को ऐतिहासिक बताया कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ तौर पर देखा जा सकता है।

क्योंकि उनका मानना था कि यह जीत बिहार के विकास और जनता की नीतियों की जीत है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत बीजेपी के प्रति जनता के विश्वास और समर्थन को दर्शाती है ।उन्होंने यह भी कहा कि अब हम सभी को मिलकर बिहार के हर क्षेत्र में विकास की नई गाथाएं लिखने के लिए प्रतिबद्ध है। महेश चंद्र गुप्ता और प्रेम स्वरूप पाठक ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की और कहा कि इस जीत के बाद राज्य में समृद्धि और प्रगति की नई दिशा मिलेगी कार्यक्रम के अंत में भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्य कर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों की ताकत और कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत का परिणाम है।
