महर्षि वाल्मीकि उपवन में आदर्श स्वच्छकार पंचायत सभा अपने महामंत्री को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर

कानपुर नगर के महर्षि वाल्मीकि उपवन, मोती झील में आदर्श स्वच्छकार पंचायत सभा द्वारा शिक्षक रामफल, संगठन के पूर्व महामंत्री, को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उनके सामाजिक योगदान, विशेषकर मलिन बस्तियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के कार्य को भावपूर्ण शब्दों में याद किया गया। विनम्र स्वभाव और सरल हृदय के धनी रामफल जी के प्रति उपस्थित जन ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और संस्था के सदस्य शामिल हुए। प्रमुख रूप से रामगोपाल समु, सरपंच मुन्ना पहलवान, जगदीश भटनागर, उमाशंकर भारती, हरभजन, एसपी टेकला, बृजेंद्र मकोरिया, तुलसीराम मास्टर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षक रामफल को संगठन का मजबूत स्तंभ बताते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *