सेवा’ और ‘त्याग’ की गाथा!

‎हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी, अपने सपरिवार सहित, इस पवित्र पत्रकारिता के यज्ञ में सकुशल आहुति दे रहे होंगे।

‎साथियों, आपको याद होगा, विगत दिनों महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बरोहिया चौराहे पर क्या हुआ था। हमारे निडर साथी, धर्मेंद्र कसौधन, जब किसानों के हक़ की खाद को मुनाफे के अंधे कारोबार में नेपाल भेजने की ‘पवित्र सेवा’ का कवरेज करने पहुँचे, तो उन्हें खाद व्यवसायी अनिल सिंह और उनके पूरे परिवार द्वारा बीच सड़क पर बर्बरतापूर्वक सम्मानित किया गया था। इस घटना से पूरे पत्रकारिता जगत में गंभीर रोष की लहर दौड़ गई थी।

‎आपके एकजुट सहयोग और दबाव का ही परिणाम था कि अपराधी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज हुआ, और मुख्य आरोपी अनिल सिंह, दो दिन के लिए ही सही, जेल की यात्रा कर आए। और हाँ, अब वह मान-सम्मान के साथ जमानत पर बाहर हैं यह सब आपके एकजुट प्रयास का ही फल है!

‎ ‘मैनेजमेंट गुरु’: सेमरा ढाला के ‘माननीय’ शेख साहब!*

‎लेकिन साथियों, इस पूरी कथा का सबसे रोचक और शिक्षाप्रद अध्याय अब आता है। इस पूरे न्याय के संघर्ष को ‘मैनेज’ करने के लिए, हमारे ही बीच के एक परम हितैषी पत्रकार साथी, सेमरा ढाला निवासी ‘माननीय’ शेख साहब, अपने पूरे दम-खम, बल, और पराक्रम के साथ, अपराधी अनिल सिंह के दाहिने हाथ बनकर खड़े हो गए।

‎जी हाँ! यह वही शेख साहब हैं, जिन्होंने इस घटना के हर नए मोड़ पर, सिर्फ एक ही पवित्र उद्देश्य के लिए अपना सर्वोच्च त्याग किया—कि आरोपी को किसी तरह ‘छोड़’ दिया जाए! मैं उनके इन घृणित और सेवा-भाव वाले कार्यों को नज़रअंदाज़ करता रहा, लेकिन जब आला अधिकारियों ने कहना शुरू कर दिया कि: “अरे! आपके ही बीच का एक पत्रकार आपके विरोध में पैरवी कर रहा है, हम पर दबाव बना रहा है कि मुकदमे को कमज़ोर कर दें!” तब मेरे सब्र का बाँध टूट गया।

सोनवल का ‘स्वर्ण-युग’ और शेख साहब का ‘सामाजिक कार्य‘!*

‎साथियों, यह वही ‘मान्यवर’ हैं, जिनके सामाजिक कार्यों का एक और उज्ज्वल अध्याय आज से एक वर्ष पूर्व सिंदुरिया थाना अन्तर्गत सोनवल ग्राम सभा में लिखा गया था।

‎याद है? जहाँ ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में उनकी (और उनके चार अन्य साथियों की) ज़ोरदार पिटाई की थी? जहाँ वे किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे थे? और जहाँ ग्राम प्रधान ने सिंदुरिया थाने में तहरीर दी थी कि ये लोग (जिनमें माननीय शेख साहब भी शामिल थे) ‘लड़की लाकर हमारे पंचायत भवन में अय्याशी कर रहे थे!’?

‎घटनास्थल पर जो मोटरसाइकिल मिली थी, उसकी डिग्गी में कथित तौर पर ‘समाज-सेवा’ के कुछ गुप्त उपकरण यानी कंडोम भी पाए गए थे! यानी, सच्चाई को दरकिनार कर, उन्हें मनगढ़ंत मामला बनाकर जेल भेजने की तैयारी हो गई थी।

पत्रकारिता का ‘मसीहा’ और ‘मान्यवर’ की जमानत!

‎मुझे जब इसकी जानकारी मिली, तो मैंने सबसे पहले अपने पत्रकार साथी के हित को देखा। मैंने अपने व्यक्तिगत अच्छे संबंधों को भी दरकिनार करते हुए, सोनवल के प्रधान से माँफी मंगवाई और मामले को रफ़ा-दफ़ा करवाया। मैंने, एक सच्चे पत्रकार के तौर पर, अपने साथी को गंदगी से बाहर निकाला।

‎लेकिन, आज वही ‘माननीय शेख साहब’, उसी ‘परम-पवित्र’ पत्रकारिता के नाम पर, अपराधी के लिए पैरवी कर रहे हैं!

‎*वाह! क्या ग़ज़ब का ‘किरदार’ है!*


ऐसे ‘पवित्र आत्माओं’ से, जो पीछे से छुरा घोंपने और सामने से झूठे समर्थन का नाटक करते हैं, हम सभी को अत्यंत सतर्क रहने की आवश्यकता है।
सावधान साथियों! अपने बीच के ऐसे ‘मैनेजमेंट गुरुओं’ को पहचानें, जिनकी निष्ठा पत्रकारिता के प्रति नहीं, बल्कि अपराध और समझौते के प्रति है!

हेमंत कुमार दूबे(अध्यक्ष-पत्रकार एकता संघ महराजगंज)


‎                     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!