पुलिस ने किया टेंपो लूटने वाले गिरोह को गिरफ्तार।

रिपोर्टर गौरव सक्सेना बरेली

बरेली जिले में टेंपो लूटने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को हाफिजगंज थाना पुलिस ने 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से टेंपो, मोबाइल फोन, नकदी और तमंचा बरामद किया। तीनों आरोपियों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक थाना नवाबगंज के गांव अभयराजपुर निवासी गौरव गंगवार शुक्रवार को बरखेड़ा मार्ग पर सीठोर के बीच आ रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर गौरव से मोबाइल, 1270 रूपये और टेंपो लूट लिया। विरोध करने पर उनको पीटा और बंधक बनाकर खाई में फेंक दिया। पीड़ित गौरव ने क्योलड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सोनू उर्फ सोमपाल, जितेंद्र उर्फ गंठा और लोकेश उर्फ अर्जुन उर्फ लडडू हैं। तीनों गांव नकटी नरायनपुर थाना क्योलड़िया के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हाफिजगंज व क्योलड़िया थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed