ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा ने पर्यावरण संरक्षण पर किया आयोजन

रिपोर्टर गौरव सक्सेना

बरेली में ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा (उत्तर प्रदेश) ने रविवार को संजय कम्यूनिटी हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर “पर्यावरण संरक्षण में ब्रह्मसमाज की भूमिका” विषय पर चर्चा की गई और मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विप्रशिरोमणि सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से संत, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 1008 नीरजानंद जी महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक (काशी) ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्मसमाज केवल आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग नहीं

, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का भी आधार है। महाराज ने युवाओं से प्रकृति संरक्षण हेतु “एक व्यक्ति-एक वृक्ष” अभियान को बढ़ावा देने का आग्रह किया।मुख्य अतिथि श्री राहुल द्विवेदी, राष्ट्रीय रमेश–पर्यावरण एवं परिवर्तन परिषद, ने पर्यावरणीय संतुलन को आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को इसकी जिम्मेदारी उठानी होगी। मुख्य वक्ता पंडित सोहनलाल शर्मा ने ब्राह्मण समाज की प्राचीन परंपराओं में पर्यावरण चेतना के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, समाजसेवा, शिक्षा और संस्कृति के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिलेभर से चयनित विद्वानों को विप्रशिरोमणि अलंकरण से नवाजा गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed