भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने मान चित्र ड्राफ्ट मैन नगर पालिका परिषद के बाबू को 8000 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं, सहसवान आज दिनांक 19.11.2025 को शासन की मनसा के अनुरूप भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ,पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली मंडल बरेली के ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने टीम के अन्य सदस्य गण के साथ अनुसार हुसैन संप्रति मानचित्र ड्राफ्टमैन नगर पालिका परिषद कस्बा सहसवान जिला बदायूं को ₹8000 की रिश्वत लेते हुए घटनास्थल मानचित्र कक्ष कार्यालय नगर पालिका परिषद कस्बा सहसवान जनपद बदायूं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता श्री शिवतेंन अली पुत्र श्री अजर अली निवासी मोहल्ला दहलीज कस्बा व थाना सहसवान जिला बदायूं हाल पता मोहल्ला रुस्तम टोला कस्बा सहसवान जनपद बदायूं द्वारा विकास कार्य हेतु लिए गए प्रस्ताव की प्रश्नावली को तैयार करने व अग्रिम कार्यवाही किए जाने की एवज में उत्कृष्ट के रूप में रुपए 8000 की रिश्वत उपरोक्त आरोपी अंसार हुसैन द्वारा मांगे जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की गई। शिकायत का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम द्वारा नियमानुसार तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंसार हुसैन मानचित्र ड्राफ्टमैन नगर पालिका परिषद कस्बा सहसवान जिला बदायूं उत्कोच की रकम रुपए 8000 लेते हुए रंगे हाथों टीम द्वारा गिरफ्तार किया। ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक श्री जितेंद्र सिंह भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के द्वारा आरोपी अंसार हुसैन से उपरोक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन बदायूं पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के उचित धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *