अधेड़ को इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
रिपोर्ट— शाबान सिद्दीकी
फरधान खीरी।लखीमपुर —गोला नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह करीब 09:20 अपनी साइकिल से काम पर आते वक्त अधेड़ की तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिनको एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल ओयल भेजा गया , जहां डाक्टरों ने मृत किया घोषित कर दिया।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की सूचना परिजनों को दी गई , परिवार में मचा कोहराम।
उदयपुर महेवा कोतवाली सदर लखीमपुर खीरी निवासी करीब 50 वर्षीय राम अवतार जोकि पत्थर घिसाई का काम करते है। राम अवतार बुधवार को साइकिल से अपने घर से आधारपुर में बन रहे स्कूल में काम करने आ रहे थे।राम अवतार लखीमपुर –गोला नेशनल हाईवे मार्ग पर जब वह स्कूल के पास सड़क पार कर रहे थे तभी अचानक एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने राम अवतार की साइकिल में जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला।
टक्कर से गंभीर रूप से घायल राम अवतार सड़क पर गिर गए राहगीरों ने घायल राम अवतार को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ओयल के लिए भेजा ।जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, फरधान पुलिस द्वारा राम अवतार के घर एक्सीडेंट की सूचना दी गई।परिजनों को जिला अस्पताल ओयल के लिए भेजा गया ,जहां डाक्टरों ने राम अवतार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है , तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
