रिपोर्टर – उत्कर्ष गुप्ता
निघासन खीरी:- लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर विशाल एकता पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ भीमराव अंबेडकर तराई किसान महाविद्यालय से हुआ। इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर उनके द्वारा दिए गए योगदानों के बारे में बताया। इस अवसर पर निघासन क्षेत्रीय विधायक 138 पटेल शशांक वर्मा, भाजपा प्रदेश संयोजक राजा राजराजेश्वर सिंह झंडी राज, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, वह भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
