एम डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर, संजय कुमार वर्मा के एवंम थाना प्रभारी रतनपुरी राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 23.11.2025 को थाना रतनपुरी पुलिस टीम चौकी कल्याणपुर के पास खतौली बुढाना मार्ग पर चैकिंग कर रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टोडा से भनवाडा रोड पर ईख के खेत में कुछ अज्ञात व्यक्ति गौकशी करने की फिराक में है। जल्दी की जाये तो पकड़े जा सकते है। तथा गौवंश की जान बच सकती है। सूचना पर थाना रतनपुरी पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचु तो वहां कुछ व्यक्ति मौजूद थे। जिन्होनें एक गोवंशीय पशु को बांधकर रखा था। तथा गौकशी करने जा रहे थे। जैसे ही पुलिस टीम और नजदीक पहुंची तो अचानक पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया तथा सभी अभियुक्त भाग कर ईख के खेत में घुस गये । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबंदी कर फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु अभियुक्तों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त राशिद पुत्र रहीस के पैर मे गोली लगने से वह घायल हो गया । थाना रतनपुरी पुलिस टीम ने घायल बदमाश तथा 02 अन्य अभियुक्तों मेहराज पुत्र लियाकत, व 3.नदीम पुत्र रमनक, निवासी ग्राम रियावली नंगला थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। तथा इनके 03 साथी फरार हो गये । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 रास जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण व 01, तंमचा 01, जिन्दा व 01, खोखा 315, बोर बरामद किए गए । थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का प्रयास किये जा रहे।थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विविध कार्यवाही की जा रही है।


