बाराबंकी : जिले की विभिन्न तहसीलों में निर्वाचन आयोग एवं जिलाधिकारियों के निर्देशन में सभी ग्राम पंचायतों में यह कार्य एक अभियान के तहत चल रहा है।इस कार्य में ग्राम प्रधान,ग्राम विकास अधिकारी,आशा,आंगनवाड़ी और पंचायत सहायक के अलावा समाजसेवी भी इस कार्य में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को इस कार्य को 4 दिसंबर तक पूरा करने के आदेश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।इसकी मॉनिटरिंग जिलाधिकारी बाराबंकी,मुख्य जिला विकास अधिकारी,एवं अन्य विभागों द्वारा प्रतिदिन की जा रही।आज रामनगर तहसील के हरिनारायणपुर मजरे मड़ना के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी विनीत कुमार राय के निर्देशन में ग्राम पंचायत की पंचायत सहायक कुसुम सिंह,कोटेदार प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा,आशा रीतू शर्मा, किरन तिवारी,आंगनबाड़ी सुसुम सिंह,प्रधानाध्यापिका करुण वर्मा ,शिक्षा मित्र दीपा तिवारी द्वारा सहयोग कर लगभग 200 लोगों के वोटर आईडी कार्ड का सत्यापन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी दीपक मिश्रा,अंबिका धीमान,संजय राजपूत द्वारा लोगो को जागरूक कर इस कार्य में अहम भूमिका निभाई गई।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *