MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर।
प्रमुख सचिव व आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने 23 नवम्बर 2025 को ग्राम शुक्रताल, बिहारगढ़, भुवापुर और मजलिसपुर तौफीर के जंगलों व खादर क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे की मदद से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया।

अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थानों, घने जंगलों और ग्रामीण इलाकों में व्यापक चेकिंग की। टीम अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के संभावित ठिकानों को खोजने के लिए ड्रोन से लगातार निगरानी करती रही।

जांच के दौरान ग्राम प्रधानों और स्थानीय ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने अपना CUG मोबाइल नंबर साझा करते हुए ग्रामीणों से अपील की कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना मिले, तो तुरंत इसकी जानकारी दें। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान टीम की सक्रियता और तकनीक के प्रयोग ने अवैध शराब माफियाओं पर दबाव बढ़ा दिया है। विभाग का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *