लखीमपुर-खीरी से 34 सदस्यीय दल अयोध्या रवाना! राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में होंगा शामिल

लखीमपुर-खीरी।जनपद से विश्व हिंदू परिषद के चयनित 34 प्रबुद्धजनों का एक दल सोमवार को अयोध्या के लिए रवाना हुआ। यह दल अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होगा ये कार्यकर्ता 25 नवंबर 2025 को अयोध्या में होने वाले भगवा ध्वज स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अयोध्या जाने वाले सभी चयनित कार्यकर्ता मेला मैदान निघासन रोड पर एकत्रित हुए विभाग सह प्राचारक अविनाश,जिलाअध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद विपुल सेठ, सुनील जायसवाल, मनीष,बृजेश कुमार पाण्डेय व शिवम अवस्थी ने सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराकर पुष्प वर्षा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं चयनित कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए वे वाहनों से अयोध्या के लिए प्रस्थान कर गए।
जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर को अयोध्या श्री राम मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत के प्रधानमंत्री सहित सभी कार्यकर्ता व संत भगवा ध्वज पताका स्थापित करेंगे लखीमपुर-खीरी से रवाना हुए सुनील जायसवाल जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद विपुल सेठ जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अभिषेक विभाग प्रचारक सीतापुर अविनाश जी अवधेश जी संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुकेश जी जिला सह कार्यवाह बृजेश पाण्डेय प्रांत विमर्श प्रमुख आनंद, गोरक्षा प्रमुख दुर्गेश, मनजीत कश्यप नीरज, शिवम एवं समस्त राम भक्त के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर अंग वस्त्र भेंट कर श्री राम मंदिर अयोध्या के लिए रात्रि में अयोध्या पहुंचकर सुबह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
जिला संघ चालक अवधेश गुप्ता ने बताया कि लखीमपुर-खीरी से केवल वही कार्यकर्ता अयोध्या जा रहे हैं, जिनके लिए श्री राम मंदिर से निमंत्रण पत्र आया है वहीं विभाग प्रचारक अभिषेक ने भी अयोध्या जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सकुशल वाहनों के माध्यम से रवाना रते हुए कहा कि “यह वह सपना है जो हमारे पूर्वज सदियों से देखते आ रहे थे। आज श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण के साथ वह सपना साकार हो रहा है अयोध्या जाने वाले कार्यकर्ता शिवम अवस्थी ने कहा कि जिनके नाम चयनित होकर आए हैं, उन पर भगवान राम की विशेष कृपा है। उनके लिए इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं हो सकता कि वे भगवा ध्वज स्थापना में साक्षी बनेंगे।
शिवम अवस्थी पायनियर संवाददाता समाचार पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed