बरेली जंक्शन पर रेलवे ने अनाधिकृत पार्किंग के खिलाफ सख्त कदम।

रिपोर्टर गौरव कुमार

बरेली जंक्शन पर पार्किंग के लिए 48 लाख का ठेका होने के बावजूद प्रतिबंधित एरिया में टैंपो, ई-रिक्शा और प्राइवेट बसों के बेतरतीब खड़े रहने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे लेकर नरमू के पदाधिकारियों ने भी मोर्चा खोला है।कोई भी वाहन जंक्शन के अनाधिकृत एरिया में न घुसने पाए, इसके लिए सोमवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 10 उन टैंपो चालकों को पकड़ा गया, जो जंक्शन के प्रतिबंधित एरिया में सवारियां भर रहे थे। उनके चालान काट गए। इसके अलावा रेलवे मंडल मुख्यालय को यह प्रस्ताव भेजा है कि परिसर में तीन फीट चौड़ा एक और लंबा डिवाइडर बनाया जाए, ताकि बड़े वाहन वहां एंट्री कर सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *