सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम ऐली में सोमवार रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ग्रामवासी बिंद्रा चौहान पुत्र जोखे के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें तीन भैंसें जिंदा जलकर मौत का शिकार हो गईं। साथ ही घर में रखा सारा सामान, कपड़े, अनाज, बर्तन आदि पूरी तरह जलकर राख हो गया।

आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार पूरी तरह सदमे में है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की जा रही है।

रिपोर्टर
मकसूद अली
एम डी न्यूज़
मसूरहा सिंगाही खीरी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *