MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

बुढाना।
वार्ड नं. 8 में SIR फॉर्म कार्य तेज़ी से जारी है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग अभी भी हैं जिन्हें अपने फॉर्म नहीं मिल पाए हैं। फॉर्म न मिलने की वजह से कई नागरिक परेशान होकर जगह-जगह भटक रहे हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए वार्ड के सभासद अजीत सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे उनसे संपर्क करें।

सभासद ने जानकारी दी कि वे BLO से समन्वय बनाकर लोगों के लंबित फॉर्म जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “नागरिक परेशान न हों, उनके सभी फॉर्म समय पर तैयार करवाए जाएंगे। हर व्यक्ति की मदद की जाएगी।”

तहसील कॉलोनी स्थित वार्ड नं. 8 कार्यालय में प्रतिदिन सुबह से शाम तक SIR फॉर्म की सभी समस्याओं को सुलझाने का कार्य जारी है। वार्ड के सभी भागों से आने वाले नागरिकों को फॉर्म भरने से लेकर जमा करने तक पूरी सहायता दी जा रही है।

सभासद ने वार्डवासियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग करें जिससे किसी भी eligible व्यक्ति का फॉर्म लंबित न रहे।


2003 वोटर लिस्ट संबंधी जानकारी

MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन
9412582966

SIR फॉर्म संपर्क सहायता

अजीत सिंह (सभासद, बुढाना)
9897886617

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed