एम, डी न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

अवगत कराना हैआज दिनांक 24,11,2025, को जनपद मुज़फ्फरनगर थाना रामराज क्षेत्र पुटठी इब्राहिमपुर मे स्थित टिकौला शुगर मिल के प्रबंधन व थाना रामराज पुलिस टीम थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव द्वारा सर्दियों में रात्रि के समय कम दृष्यता तथा कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये मिल पर गन्ने का परिवहन करने वाले वाहनों पर रेडियम पेंट एवं रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे रात्रि के समय कम दृष्यता, धुंध तथा कोहरे में वाहन आसानी से दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके। साथ ही ओवरलोडिंग पर रोक लगाते हुए सुनिश्चित किया गया कि शुगर मिल में आने वाले वाहन निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही संचालित हों, इस उद्देश्य से रेलवे के मानकों के अनुरूप हाइट गेज तैयार किया गया है जिसकी निर्धारित ऊँचाई व चौड़ाई से अधिक आकार वाले वाहनों को रोककर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा मिल पर गन्ने का परिवहन करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहन को अधिक गति से न चलाएं, धुंध/कोहरे के दौरान हेडलाइट–इंडिकेटर का सही उपयोग करें, वाहन की लाइट, ब्रेक एवं अन्य तकनीकी हिस्सों की समय-समय पर जांच अवश्य करें।
इस दौरान मिल प्रबन्धन हिमांशु कुमार मंगलम, अनुपम सिंह, श्री दीपक कुमार, व थाना रामराज पुलिस टीम व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *