थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस–वन में सोमवार दोपहर दवा लेने जा रही महिला के कानों से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने झपट्टा मारकर कुंडल तोड़ लिए। झटके से महिला के कान फट गए और खून बहने लगा। पीड़िता ने पुलिस चौकी पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपों की पुष्टि में जुटी है। वारदात के बाद कॉलोनी में दहशत फैल गई है और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जताई है।

रिपोर्टर , विश्वनाथ वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *