बरेली सिविल लाइन में इनवर्टर शॉर्ट सर्किट से जज के घर लगी आग, फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई
एम डी न्यूज़ बरेली रिपोर्टर गौरव कुमार
बरेली के सिविल लाइंस स्थित आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार को जज ज्ञानेंद्र त्रिपाठी और डॉ. मधुलिका त्रिपाठी के आवास में भीषण आग लग गई।आग सुबह करीब 11:30 बजे इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। स्पार्किंग के बाद इनवर्टर में आग भड़की और लपटें पास के मंदिर तक फैल गईं।डॉ. मधुलिका के अनुसार, वह उस समय मंदिर में पूजा करके बाहर बैठी थीं। आग तेजी से छत पर लगी फाइबर शीट तक पहुंची, जिससे उसने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद आग घर की छत पर रखे सामान, एसी की आउटडोर यूनिट और जनरेटर तक फैल गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *