
चौदहवां स्वर्गीय दुर्गावती देवी इंटर स्कूल जूनियर सब जूनियर और सीनियर कैरम टूर्नामेंट 11 से 13 दिसंबर को ।
वाराणसी, चौदहवीं स्वर्गीय दुर्गावती देवी इंटर स्कूल जूनियर सब जूनियर और सीनियर कैरम प्रतियोगिता ११ से १३ दिसंबर के बीच सिंह निकेतन मलदहिया में सम्पन्न होगी ।वाराणसी कैरम एसोसिएशन और सिंह मेडिकल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूलों के 12 14 और 18 आयु वर्ग के बालक बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ियों के साथ साथ सीनियर वर्ग के महिला वर्ग के खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया जा रहा है ।वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के महासचिव बैजनाथ सिंह के हवाले से उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता रमेश कुमार वर्मा ने बताया है नाक आउट आधार पर खेली जाने वाली इस तीन दिवसीय कैरम प्रतियोगिता में दो दर्जन से ज्यादा विद्यालयों के लगभग दो सौ बालक बालिका खिलाड़ियों के साथ सीनियर वर्ग के भी पचास महिला पुरुष खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने का आमंत्रण एसोसिएशन की ओर से भेजा जा रहा है। प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रधान संरक्षक आल इन्डिया कैरम फेडरेशन के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डा० अशोक सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह , आयोजन सचिव नेशनल अंपायर अश्वनी चक्रवाल और प्रधान निर्णायक सीनियर नेशनल अंपायर सरदार रणवीर सिंह, सहायक प्रधान निर्णायक ईन्टरनेशनल अम्पायर रमेश वर्मा और नेशनल अंपायर अशोक कुमार सिंह और रवि आर्या होंगे ।
